इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि एजुकेशन लोन क्या होता है? और बैंक से एजुकेशन लोन हम जरुरत पड़ने पर कैसे ले सकते हैं? इसके साथ ही एजुकेशन लोन से सम्बंधित निम्नलिखित बिन्दुओं को भी समझेंगे –
- शिक्षा लोन की ब्याज दरें
- किन कोर्सेज के लिए लोन मिल जाता है
- कितने समय तक हमे लोन को वापस करना पड़ता है
- एजुकेशन लोन नहीं चूकाने पर क्या होगा
बैंक से एजुकेशन लोन –
अगर हम साल 2021 की बात करें तो इंडिया में 3 लाख से ऊपर विद्यार्थियो ने अपनी पढाई के लोन लिया था, जो कि कुल मिलाकर करीब 30 हजार करोड़ रूपये से ऊपर था। एजुकेशन लोन, RBI का एक प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिंग का भाग है, जिसके अनुसार हर बैंक को शिक्षा लोन की संख्या का एक लक्ष्य प्राप्त करना होता है। अगर कोई बैंक एजुकेशन लोन देने से मना करता है तो आप RBI से इस बात की शिकायत भी कर सकते हैं।
इसे पढ़ें – देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10 का नया सिलेबस 2022
एजुकेशनल लोन पर RBI की कुछ गाइडलाइन्स –
- RBI के अनुसार से जितने भी कमर्शियल बैंक है एजुकेशन लोन देने के लिए प्रतिबध्य है।
- एजुकेशन लोन को लेने के लिए आपको किसी भी बैंक को प्रोसेसिंग फीस देने जरुरत नही है।
- अगर आप अन्य लोन के लिए बैंक जाते है तो आपको 1% प्रोसेसिंग फ़ीस देनी पड़ती है।
- लोन न देने की बात आप रिज़र्व बैंक तक पहुंचा सकते हैं।
अधिकतम कितना एजुकेशन लोन लिया जा सकता है?
अगर हम एक स्टैण्डर्ड लोन की बात करे तो ज्यादतर बैंक इंडिया में शिक्षा के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये का लोन देते हैं। वहीं अगर आप विदेश में पढाई के लिए लोन लेना चाहते हैं तो ज्यादातर बैंक 20 लाख रूपये तक का अधिकतम लोन दे सकते हैं। हालांकी आजकल कंपटीशन के दौर में कई सारे प्राइवेट बैंक 1 करोड़ तक का शिक्षा ऋण देने का दावा करते हैं।
इसे पढ़ें – दुकान के लिए आसान लोन कैसे लें?
बैंक से एजुकेशन लोन लेने से पहले जाने बैंक की शर्ते –
एजुकेशन लोन एक अनसिक्योर्ड (unsecured) लोन है इस लिए बैंक इनपर कड़ी शर्ते लगाने की कोशिश करते हैं –
- अगर आप 4 लाख रूपये तक का एजुकेशन लोन लेते हैं तो आपको कोई मार्जिन मनी नहीं देना होता है।
- 4 लाख से ऊपर का लोन लेते हैं तो उस केश में आपको 5% मार्जिन मनी देना होता है। (उदाहरण के लिए अगर आप 5 लाख का लोन लेना चाहते है कॉलेज फीस देने के लिए तो बैंक आपसे 5% लोन के अमाउंट को अपने पास से देने को बोलेंगे, इस पैसे को मार्जिन मनी कहा जाता है।)
- एजुकेशन लोन 4 लाख रूपये तक आपको बैंक बिना किसी सिक्यूरिटी के प्रदान करता है। जिसे आपको पढाई पूरी होने के बाद किश्तों में चुकाना होता है।
- 4 लाख से 7.5 लाख तक का लोन अमाउंट पर बैंक थर्ड पार्टी गारंटी के आधार पर आपको दे देता है। (थर्ड पार्टी गारंटी का मतलब किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के गवाही के आधार पर )
- 7.5 लाख के ऊपर के एजुकेशन लोन के लिए बैंक आपसे से सिक्यूरिटी की मांग करता है। जिसमे आपको अपने घर या अन्य प्रॉपर्टी के कागज को बैंक के पास गिरवी रखना होता है।
इसे पढ़ें – ग्राम सेवक भर्ती सिलेबस 2021, 22 pdf देखें
एजुकेशन लोन वापस करने पर लगता है इतना इंटरेस्ट रेट –
लोन को वापस करने के लिए आपको 10-15 साल तक का समय दिया जाता है। इस समय की गिनती मोरेटोरियम पीरियड के बाद से होता है।
आपकी की पढाई की अवधि और हर बैंक द्वारा एक साल की अधिक अवधि के समय को जोड़कर मोरेटोरियम पीरियड कहा जाता। इस पीरियड में आपके लोन पर साधारण ब्याज लगता है।
मान लीजिये आपने 7.5 लाख का लोन लिया है। और आपके ग्रेजुएशन का समय चार साल है जिसके लिए अपने लोन लिया है। उस चार साल और एक साल और यानी पांच आपको साधारण व्याज देना होता है। और पांच के बाद
- 7.5 लाख से कम लोन को वापस करने का समय : मोरेटोरियम पीरियड +अधिकतम 10 वर्ष
- 7.5 लाख से अधिक के लोन को वापस करने की अवधि : मोरेटोरियम पीरियड +अधिकतम 15 वर्ष
इन सब के आलावा अगर आप लड़की हैं तो बैंक आपको ब्याज दर में 0.5% की छूट भी देता है।
गवर्नमेंट देती है एजुकेशन लोन पर टैक्स छूट –
इनकम टैक्स के सेक्शन 80E,1961 के अनुसार आपको एजुकेशन लोन के किश्तों पर पूरी तरह टैक्स छूट दी जाती है। हालांकी आपको टैक्स की छूट मोरोटोरियम पीरियड के मात्र 8 साल तक ही मिलेगा। टैक्स की अधिकतम छूट के बारे में यह कानून कुछ नही कहता है। यानी आपको टैक्स छूट की लिमिट के बारे में कोई चिंता नही करनी चाहिए।
इसे पढ़ें – SL Arora Physics Class 12, 11 PDF Book देखें
एजुकेशन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- कॉलेज आइडेंटिटी कार्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- कॉलेज सिलेक्शन रिसीप्ट
- आय और निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक संस्थान से प्रवेश का बयान
- पिछले शैक्षिक अनुभवों की मार्कशीट
- आयु प्रमाण, आईडी प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र
- पिछले 3 महीने की वेतन का लेखा जोखा
- पिछले 6 महीनों का बैंक खाता विवरण
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- विदेश में पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए वैध वीजा
बैंक से एजुकेशन लोन की ब्याज दरें देखें –
क्र.स | बैंक | ब्याज दर (%) |
1 | यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.80 |
2 | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.85 |
3 | बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.85 |
4 | बैंक ऑफ़ बड़ोदा | 6.85 |
5 | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.90 |
6 | पंजाब नेशनल बैंक | 6.90 |
7 | IDBI बैंक | 6.90 |
8 | कैनरा बैंक | 6.90 |
9 | बैंक ऑफ़ महराष्ट्र | 7.05 |
10 | इंडियन बैंक | 7.15 |
Also Read: एसबीआई बैंक में होम लोन कितने परसेंट पर मिल जाएगा?