आईएएस सिलेबस इन हिंदी pdf download 2022 (New)

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आईएएस यानी सिविल सेवा परीक्षा होती हैं। यह परीक्षा हर साल देश में आयोजित की जाती हैं जिसमे लाखों बच्चे अपनी किस्मत आजमाते हैं। भारत में होने वाली इस परीक्षा में जो भी बच्चे हिस्सा लेते हैं वो काफी मेहनत करते हैं, क्योंकि आईएएस सिलेबस काफी ज्यादा होता है। अगर आप साल 2022 का आईएएस सिलेबस इन हिंदी pdf file download करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको न सिर्फ इसकी लिंक बल्कि अन्य कई जरुरी जानकारी भी मिल जाएंगी। 

आईएएस सिलेबस इन हिंदी 2022 –

भारत में हर वर्ष होने वाली इस सिविल सेवा परीक्षा के बारे में वैसे हर वो शख्स जानता हैं जो इसके बारे में जानना चाहता हैं। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं और हर चरण को अभ्यर्थी को पास करना अनिवार्य होता है। हर चरण के लिए अलग अलग सिलेबस होता है। तीनों चरणों में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती हैं। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होती हैं और उसके बाद अंतिम चरण में साक्षात्कार होता हैं। 

आईएएस सिलेबस इन हिंदी pdf download 2022

इसे पढ़ें – How to become a CID officer after Class 12th

तीन चरणों में विभाजित आईएएस सिलेबस इन हिंदी –

आईएएस के syllabus को समझने के साथ ही हमे इस परीक्षा के तीनों चरणों को समझना होगा क्योंकि इन सब का सिलेबस अलग-अलग हैं। इसमें आने वाले सब्जेक्ट कुछ इस प्रकार हैं –

  1. इतिहास – इसमें भारत के प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के इतिहास के बारे में पूछा जाता हैं।
  2. भूगोल – भूगोल में भारत और विश्व भूगोल के विषय के बारे में पूछा जाता हैं। इसके अलावा ऐसे सवालों को ज्यादा कवर किया जाता हैं जो वर्तमान चर्चा में रहे हो।
  3. राजनीति और संविधान – इस विषय में भारतीय संविधान और भारत की राजनीतिक स्तिथि के बारे में पूछा जाता हैं।
  4. अर्थशास्त्र – इस विषय में भारत और विश्व की आर्थिक स्तिथि के बारे में पूछा जाता हैं।
  5. पर्यावरण और विज्ञान – इन दोनों विषयों में वर्तमान में पर्यावरण और विज्ञान के क्षेत्र में जो परिवर्तन होता हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी पूछी जाती है।
  6. तकनीक – इस विषय में मुख्य रूप से वर्तमान में बदलती तकनीक के बारे में पूछा जाता हैं।
  7. सामान्य ज्ञान – वर्तमान की घटनाओं के बारे में पूछी जाने वाली जानकारी को इस विषय में शामिल किया गया हैं। इस टॉपिक को करंट अफेयर के नाम से भी जाना जाता हैं।

आईएएस परीक्षा चरण 1 (➡️ Prelims बहुविकल्पीय) 

प्रारंभिक स्तर की परीक्षा सबसे पहले होती हैं जिसमे वे सभी अभियार्थी भाग लेते हैं जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। यह परीक्षा ओब्जेक्टिव्र होती हैं और इस परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। इन दो पेपर में से एक तो मुख्य पेपर होते हैं जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए मेरिट बनती हैं और दूसरा पेपर मेंटल एबिलिटी का होता हैं।

इस परीक्षा के दुसरे पेपर में यानी मेंटल एबिलिटी के पेपर में भी 80 सवाल आते हैं जो मानसिक सुझावों की अपेक्षा से सम्बंधित होते हैं। यह पेपर क्वालीफाइंग पेपर होता हैं। इस पेपर में केवल आपको 33 प्रतिशत नंबर लाने की जरूरत रहती हैं।

इसे पढ़ें – बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन

आईएएस परीक्षा चरण 2 (➡️ Mains वर्णनात्मक) 

जो अभियार्थी प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते हैं उसके बाद उन अभियार्थी को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता हैं। इस परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं। इन 9 पेपर की परीक्षा में जो पेपर होते हैं उनमे से 7 पेपर तो अनिवार्य होते हैं और इन 7 पेपर में से 2 पेपर तो केवल क्वालीफाई पेपर होते हैं। अंग्रेजी और एक भारतीय भाषा यह दोनों पेपर क्वालीफाई होते हैं। 

इन दो पेपर के अलावा 5 पेपर होते हैं जो अनिवार्य होते हैं जिनमे एक पेपर निबंध का होता हैं और बाकी 4 पेपर विषय के पेपर होते हैं। इन 7 पेपर एक अलावा 2 वैकल्पिक विषय के होते हैं जिन्हें आप कोई भी एक विषय का चुनाव कर सकते हैं। 

आईएएस परीक्षा चरण 3 (➡️ Interview इंटरव्यू)

अंग्रेजी विषय : यह इस परीक्षा में एक अनिवार्य विषय होती हैं वही यह एक क्वालीफाइंग पेपर होता हैं जिसको आपको केवल पास करना होता हैं। 

एक भारतीय भाषा : इस पेपर में आपको एक और भाषा का चुनाव करना होता हैं जिसमे आपको पेपर देना होता हैं। यह भाषा हिंदी या अन्य कोई भी भाषा हो सकती हैं जो आपको पसंद हो। 

निबंध का पेपर : यह एक अनिवार्य पेपर होता हैं और इस परीक्षा में यह सबसे ज्यादा महत्वूर्ण रोल निभाता हैं। इस पेपर में आपसे वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर दो निबंध लिखने को कहा जाता हैं। यह पेपर सब्जेक्टिव होता हैं। 

सामान्य विषय पेपर 1 से 4 – आईएएस की परीक्षा में मुख्य रूप से 7 – 10 विषयों से समबन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमे इतिहास, भुगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थशास्त्र, एथिक, हिंदी और अंग्रेजी विषय से सम्बन्धित सवाल भी होते हैं।

इसे पढ़ें – BCA Subjects 1st Year 2022

Optional Subjects –

आईएएस की परीक्षा में एक विषय के भी दो पेपर होते हैं। इसमें कौनसी विषय होगी इसका चुनाव आपको करना होता हैं। आईएएस की परीक्षा में आप अपने हिसाब से एक विषय का चुनाव कर सकते हैं और उस पेपर की तैयारी कर सकते हैं। 

आईएएस सिलेबस इन हिंदी डाउनलोड कैसे करें –

हिंदी भाषा में IAS का पूरा सिलेबस हमने नीचे दी गयी लिंक में दिया है। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर आ जायेंगे। जहाँ से आप इस डाउनलोड कर सकते हैं।

👉 आईएएस सिलेबस इन हिंदी pdf download 2022

इसे पढ़ें –  Ratna Sagar English Book for class 6

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *