राजस्थान में राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा महिला सुपरवाइजर की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन जून-जुलाई माह में किया जाएगा। इस भर्ती का Notification जल्द ही आ जाएगा। अगर आप भी स्टूडेंट है और आपके मन में यह सवाल है की राजस्थान में महिला सुपरवाइजर के फॉर्म कब भरे जाएंगे? तो इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है।
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती –
राजस्थान में राजस्थान चयन आयोग द्वारा महिला सुपरवाइजर का Notification जल्द ही निकाला जाएगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई माह 2023 में किये जाने का अनुमान है।
भर्ती परीक्षा का नाम | राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2023 |
भर्ती परीक्षा का आयोजन | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन जिलेवार |
भर्ती परीक्षा का प्रकार | लिखित परीक्षा |
वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov।in |
Also Read: RSMSSB राजस्थान एलडीसी सिलेबस
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के फॉर्म की शुरुआत फ़रवरी 2023 में शुरू हो सकते है जो की मार्च 2023 तक चलेंगे। न्यूज़ वेबसाइट के अपडेट की माने तो फ़रवरी से महिला सुपरवाइजर की परीक्षा हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरे जायेंगे। जब भी इस भर्ती परीक्षा का Notification आता है उसे आप यहाँ इस वेबसाइट से देख सकते है।
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर के फॉर्म कैसे भरें?
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर की परीक्षा के आवेदन फिलहाल शुरु नही हुए है, लेकिन आवेदन शुरू होने के बाद इस तरह से ऑनलाइन कर सकते है आवेदन –
- Step 1 – इसके लिए सबसे पहले Rajasthan SSO Portal पर आना होता है।
- Step 2 – इसके बाद इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें Requirement Section पर आना होता है।
- Step 3 – इसमें RSMSSB और अन्य सभी वर्तमान में चल रही भर्ती की लिस्ट मिलते है, जिसमे से महिला सुपरवाइजर की भर्ती से जुड़े आप्शन मिल जाते है, जिस पर आने के बाद एक फॉर्म खुलता है। उसकी मदद से फॉर्म भरना होता है और उसके बाद फॉर्म की फीस भरने के बाद फॉर्म सबमिट हो जाता है।
Also Read: तुलसीदास व बाल्मीकि रामायण हिंदी PDF
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर हेतु पात्रता –
इस भर्ती परीक्षा हेतु आवेदकों के पास यह निम्न पात्रताएं होनी जरुरी है –
- आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा भूटान और नेपाल के आवेदक भी इस परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते है।
- तिब्बती शरणार्थी जो जनवरी 1962 से पहले भारत में बसने के इरादे से आये है, वो इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।
- आवेदनकर्ता के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही हिंदी और देवनागरी भाषा का ज्ञान होना चाहिए साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक करने वाले प्रार्थी की आयु कम से कम 18 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर परीक्षा कब होगी?
ऐसा अनुमान है की इस परीक्षा का आयोजन जून-जुलाई 2023 तक हो सकता है। इस परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग राजस्थान द्वारा करवाया जाता है।
सवाल-जवाब (FAQ)
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
इस भर्ती परीक्षा के फॉर्म फ़रवरी 2023 में शुरू हो सकते है।
राजस्थान में महिला सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है?
राजस्थान महिला सुपरवाइजर की सैलरी लगभग 33 से 50 हजार के बीच होती है जो की घटती-बढती रहती है।
Also Read: 10 वीं कक्षा का नया पाठ्यक्रम

Hi Guys! मैं StudyMerchant.Xyz ब्लॉग का एडमिन हूँ। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (BCA) कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर SEO, Research और Content Writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे एजुकेशनल, फाइनेंस व निवेश से रिलेटेड टॉपिक्स पर ब्लॉग पोस्ट लिखना पसंद है।