दोस्तों रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत आने वाले अंतर्गत आने वाले पोस्ट के लिए आपको रेलवे ग्रुप डी का CBT टेस्ट यानी की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को पास करना होना है। इसके क्लियर करने के बाद ही आपको फिजिकल और मेडिकल टेस्ट का मौका मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपको CBT रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 को प्रदान करेंगे। साथ ही साथ हम आपको प्रीवियस ईयर पेपर और स्टडी मटेरियल का पीडीऍफ़ भी देंगे जिसकी मदद से आप रेलवे ग्रुप की तैयारी कर सकेंगे।
इस परीक्षा को भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी, और अन्य लेवल -1 पदों में जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर / असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए RRB रेलवे ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की जाती है।
रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 – RRB group d syllabus
आर्टिकल के इस भाग में आपको सिलेबस मिलेगा। उससे पहले आपको परीक्षा कितने मार्क्स का होता है। टाइम कितना मिलता है। माइनस मार्किंग होती है या नहीं की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
रेलवे ग्रुप डी के सिलेक्शन के लिए आपको चार परीक्षाएं पास करनी होती है। हालांकि इनमे से सबसे पहला शैक्षाणिक योग्यता का मापदंड करने वाला परीक्षा है। और अन्य फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के अंदर आते है। नीचे हमने सिलेक्शन के चारो चरणों के नाम दिए हुए है।
- सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षा
इसे भी पढ़े -ग्राम सेवक भर्ती सिलेबस 2021, 22 pdf देखें,
सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) का सिलेबस
सीबीटी में पूछे जाने वाले प्रश्न को चार विषयो में देखा जा सकता है। यानी आपको नीचे दिए गए इन चार विषयो की पढ़ाई करनी होगी। हमने डिटेल में इन विषयों के अंतर्गत आने वाले टॉपिक को दिया गया है। साथ ही साथ आपको प्रीवियस ईयर पेपर भी दिया गया जिसके मदद से आप अंदाजा लगा सकते है की किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है।
क्र.स. | विषय | प्रश्नो की संख्या | अंक |
1 | सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
2 | गणित | 25 | 25 |
3 | जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 30 |
4 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
टोटल | 100 | 100 |
- हर एक प्रश्न 1 अंक का होता है।
- कुल 100 प्रश्न होते है और कुल 100 अंक का पेपर होता है।
- हर गलत उत्तर पर ⅓ की नेगेटिव मार्किंग होती है यानी की अगर अपने तीन प्रश्न का उत्तर गलत दिया है तो आपके कुल अंक में से 1 अंक निगेटिव मार्किंग के तहत काट लिया जायेगा।
इसे भी देखें -आईएएस सिलेबस इन हिंदी pdf download 2022 (New)
सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञानं से कुल पचीस प्रश्न पूछे जाते है। जो की 10 वीं कक्षा के स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के अनुसार) होते है।
भौतिकी | रसायन विज्ञान | जीव विज्ञान |
गति | हमारे आस-पास का पदार्थ | जीवन की मौलिक इकाई |
बल और गति के नियम | हमारे आस-पास का पदार्थ शुद्ध है | ऊतक |
गुरुत्वाकर्षण | परमाणु और अणु | जीवित जीवों में विविधता |
कार्य और ऊर्जा | परमाणु की संरचना | हम बीमार क्यों पड़ते हैं |
ध्वनि | रासायनिक प्रतिक्रियाएँ और समीकरण | प्राकृतिक संसाधन |
प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन | अम्ल, क्षार और लवण | खाद्य संसाधनों में सुधार |
मानव आँख और रंगीन दुनिया | धातु और अधातु | जीवन प्रक्रियाएं |
बिजली | कार्बन और उसके यौगिक | नियंत्रण और समन्वय |
विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव | तत्वों का आवधिक वर्गीकरण | जीव कैसे प्रजनन करते हैं? |
ऊर्जा के स्रोत | आनुवंशिकता और विकास | |
हमारा पर्यावरण | ||
प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन |
गणित
गणित से कुल 25 प्रश्न पूछे जाते है।
- संख्या प्रणाली,
- BODMAS,
- दशमलव,
- भिन्न,
- LCMऔर HCF,
- अनुपात और समांनुपात,
- प्रतिशत,
- क्षेत्रमिति,
- समय और कार्य,
- समय और दूरी,
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज,
- लाभ और हानि, बीजगणित,
- ज्यामिति और त्रिकोणमिति,
- प्राथमिक सांख्यिकी,
- वर्गमूल,
- आयु गणना,
- कैलेंडर और घड़ी,
- पाइप और हौज, आदि।
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
- सादृश्य,
- वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला,
- कोडिंग और डिकोडिंग,
- गणितीय संचालन,
- संबंध, न्यायशास्त्र,
- जुंबलिंग,
- वेन आरेख,
- डेटा व्याख्या और पर्याप्तता,
- निष्कर्ष और निर्णय लेना,
- समानताएं और अंतर,
- विश्लेषणात्मक तर्क,
- वर्गीकरण,
- निर्देश,
- कथन – तर्क और धारणाएं , आदि।
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी,
- खेल, संस्कृति,
- व्यक्तित्व,
- अर्थशास्त्र,
- राजनीति और महत्व का कोई अन्य विषय।
इसी के साथ ही आपको रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 मिल चूका है इसकी मदद से आप अपनी तैयारी कर सकते है।
रेलवे ग्रुप डी प्रीवियस ईयर पेपर के लिए – यह क्लिक करें
सीबीटी को पास करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाता है। पीईटी के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या का 3 गुना है।
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसे पास करना अनिवार्य है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए योग्यता मानदंड अलग-अलग हैं और नीचे हमने पीईटी की योग्यता को दिया हुआ है।
पुरुष | महिला |
|
|
सीबीटी में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, पीईटी में उनकी योग्यता के अधीन, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और विकल्पों के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) / मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए उतनी ही रिक्तियों को बुलाया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित की जाने वाली मेडिकल फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण होने, शैक्षिक और सामुदायिक प्रमाणपत्रों के अंतिम सत्यापन और उम्मीदवारों के पूर्ववृत्त / चरित्र के सत्यापन के अधीन है।
रेलवे ग्रुप डी अनुमानित कटऑफ 2022
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगी। न्यूनतम आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ स्कोर के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2022 आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्षों के कटऑफ रुझानों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रतियोगिता स्तर का उचित ज्ञान हो सकता है। इसके आधार पर, उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं ताकि वे पिछले वर्ष के कटऑफ स्कोर से कम से कम 10-15 अंक अधिक प्राप्त कर सकें।

Hi Guys! मैं StudyMerchant.Xyz ब्लॉग का एडमिन हूँ। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (BCA) कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर SEO, Research और Content Writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे एजुकेशनल, फाइनेंस व निवेश से रिलेटेड टॉपिक्स पर ब्लॉग पोस्ट लिखना पसंद है।