दोस्तों हाल ही में बैंक्स द्वारा होम लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गयी है। यह बढ़ोतरी कई बैंक द्वारा दो फिसद तक की है। RBI(रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया) द्वारा महगाई को कम करने के लिए रेपो रेट को बढ़ाया गया है। जिसकी वजह सभी बैंक को अपने ब्याज दर को बढ़ाना पड़ा ताकी बाजार में पैसो का आभाव हो और महगाई पर लगाम कसी जा सके। अगर आप इस वक्त होम लोन लेना चाह रहें है तो आप सही जगह पर आये है। हम यहाँ डिस्कस करेंगे की सबसे सस्ता होम लोन कौन सा है।
आप मेसे कई लोग सोच रहे होंगे की ब्याज दर बढ़ने के बाद हम होम लोन क्यों लेंगे। इसका जवाब है हमे अंदाजा नही है की यह स्तिथि कब तक बरकार रहेगी। इतने समय तक हम बिना घर के तो रहने नहीं वाले। और अगर हम पुराने डाटा को देखे तो हाउसिंग का भाव साल दर साल महंगा होता जा रहा है। और घर खरीदना मुस्किल हो रहा है। ऐसे में हम आपकी सहयता करने के लिए बैंक की तुलना करके बताएँगे की सबसे सस्ता होम लोन कौन सा है।
सबसे सस्ता होम लोन कौन सा है , होम लोन ब्याज दर में हुयी बढ़ोतरी-
इस साल शुरू होने से लेकर अभी तक तीन किस्तों में आरबीआई यानी की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 1.4% का इंक्रीमेंट किया है। इसी दौरान बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी होम लोन के इंटरेस्ट रेट 2% तक बढ़ा चुकी है।
इसका मतलब यह है की महगाई थोड़ी बहुत कम होने से लोगो को सेविंग्स में हेल्प हो या न हो। लेकिन अगर उन्होंने ने लोन लेकर घर ख़रीदा है तो उसकी कॉस्ट जरूर बढ़ गई है।
हालांकि जिन लोगो ने फिक्स्ड रेट पर होम लिया हुआ था उनपर इस चीज का ज्यादा असर नही होगा। लेकिन सभी तरह के होम लोन अब दो फीसद से महंगे हो गए है।
उदाहरण के तौर पर pnb(पंजाब नेशनल बैंक ), bob(बैंक ऑफ़ बड़ोदा), IDFC और CITI बैंक जो की पहले 6.5 % से 6.9% के ब्याज दर होम लोन प्रोवाइड कर रहे थे। अब ये बढ़कर 7.45% से 8.85% के ब्याज दर पर होम लोन प्रोवाइड कर रहे है।
इसे भी पढ़े -प्रधान मंत्री महिला लोन योजना 2022, अधिकतम लोन अमाउंट 25 लाख रूपये
होम लोन की EMI कितनी बढ़ी है –
अब आप सोच रहे होंगे की जिन्होंने पहले से लोन ले रखा था उनके EMI पर क्या असर होगा। तो हम आपको बता दे की जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लिया था उनकी EMI बढ़ेगी।
उदाहरण – अगर हम SBI की बात करें पहले यह बैंक 6.75% ब्याज दर पर लोन देता था। अगर लोन अमाउंट को पचास लाख रखते है और लोन का टेन्योर बीस साल रखते है। तो हमारी EMI होती 38018 रूपये।
अगर हम इस हिसाब से देखे तो इस समय sbi ने अपने ब्याज दर पर 0.8% की बढोतरी की है जिससे आज के समय इस हम लोन का इंटरेस्ट रेट बढकर 7.55% हो गयी है और हमने लोन को फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लिया था। तो हमे दो हजार रूपये अधिक EMI देना होगा जो की 40,433 रूपये होगा।
इसे भी पढ़े -प्रधानमंत्री बिजनेस लोन योजना 2022
बैंको द्वारा होम लोन की ब्याज दर में कितनी बढ़ोतरी की गई है ?
यहां पर हमने देश की कुछ प्रमुख बैंको की ब्याज दरों की तुलना की है। जिससे की अनुमानन लगाया जा सकता है की बैंको द्वार ब्याज दर में कितनी बढ़ोतरी की गयी है।
बैंक | पुराना ब्याज दर | नया ब्याज दर (वर्तमान ब्याज दर) |
pnb(पंजाब नेशनल बैंक ) | 6.5 % से 6.9% | 7.4% |
bob(बैंक ऑफ़ बड़ोदा) | 6.5 % से 6.9% | 7.45% से 8.85% |
IDFC | 6.5 % से 6.9% | 7.45% से 8.85% |
BOI (बैंक ऑफ़ इंडिया) | 6.50% | 7.45% |
canara bank | 6.90% | 7.60% |
union bank | 6.60% | 7.40% |
ICIC bank | 6.85% | 8.85% |
HDFC Bank | 6.70% | 7.55% |
Axix bank | 6.90% | 7.60% |
CITI bank | 6.5% | 6.65% |
Kotak mahindra bank | 6.55% | 7.50% |
सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक उपलब्ध करा रहा है ?
अगर हम बात करे सबसे सस्ते होम लोन कौन सा बैंक दे रहा है। तो CITI bank सबसे सस्ता लोन मार्किट में दे रहा है जोकि 6.5% की ब्याज दर पर है।
अगर हम सरकारी बैंक की बात करें तो सबसे सस्ता लोन सरकारी बैंक में pnb(पंजाब नेशनल बैंक ) और union bank प्रोवाइड करा रहे है जोकि 7.40% की ब्याज दर पर लोन लोन प्रोवाइड करा रहा है।